PM मोदी आज करेंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात, जानिए क्या कहेंगे?

नई दिल्ली: Russia Ukraine War: पीएम मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत करेंगे। 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने के बाद 26 फरवरी को पीएम मोदी ने पहली बार जेलेंस्की से बात की थी। संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ मतदान में भारत के भाग लेने के बाद जेलेंस्की और मोदी की बातचीत हुई। जेलेंस्की ने इस दौरान भारत के राजनीतिक समर्थन की मांग की थी।

 



 

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ चलाया है। इसे लेकर भारतीय नागरिकों के बाहर निकलने के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की खातिर पहले ही यूक्रेन से संपर्क हो चुका है। विदेश मंत्रालय ने भी युद्धविराम की अपील की है, जिसे रूस ने चुनिंदा रूप से लागू किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

UN में रूस के खिलाफ मतदान से भारत दूर रहा

भारत ने यूक्रेन के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ प्रस्तावों से परहेज किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के भारत से राजनीतिक समर्थन की मांग पर पीएम मोदी ने शांति प्रयासों की दिशा में किसी भी तरह का योगदान करने की बात कही। मोदी ने युद्ध पर गहरी पीड़ा जाहिर की और हिंसा की तत्काल समाप्ति के लिए अपील की।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

युद्ध छिड़ने के बाद से पीएम मोदी ने निकासी अभियान की प्रगति और रूस-यूक्रेन संकट की स्थिति की समीक्षा के लिए हाई-लेवल ऑफिसर्स के साथ कई बैठकें कीं। पिछले एक हफ्ते में ऑपरेशन गंगा के तहत 76 उड़ानों से 15,920 से अधिक भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकाला गया है। खार्किव और सूमी को छोड़कर यूक्रेन के शेष क्षेत्रों से लगभग सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!