Police Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल पदों के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Jammu and Kashmir Police Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 4 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।



आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जम्मू और कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के कुल 2700 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

जम्मू और कश्मीर पुलिस में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

सभी योग्य उम्मीदवार के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 4 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

इसके अलावा कर्नाटक स्टेट पुलिस (KSP) ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर के कुल 63 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार KSP SI Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 3 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

error: Content is protected !!