Post Office Recruitment 2022: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, 15 मार्च तक करें आवेदन

नई दिल्ली. भारतीय डाक विभाग में जॉब पाने का शानदार मौका है। डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर (Staff Car Driver, Ordinary Grade) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत, कुल 29 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

 



भारतीय डाक विभाग के अनुसार, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। अभ्यर्थी 15 मार्च, 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। वहीं कुल वैकेंसी में यूआर में 15, एससी 3 और ओबीसी कैटेगिरी में 08 में पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। इसके अलावा EWS कैटेगिरी में 3 पदों पर भर्ती की जाएंगी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

एजुकेशन क्वालिफिकेशन
उम्मीदवारों के पास हल्के और भारी मोटर वाहनों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके बाद, मोटर मैकेनिज्म की नॉलेज होना चाहिए। इसके अलावा, कम से कम तीन साल के लिए हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। वहीं उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन को मोटे कागज के लिफाफे के उचित आकार में स्पष्ट रूप से “MMS दिल्ली में स्टाफ कार ड्राइवर (सीधी भर्ती) के पद के लिए आवेदन” के रूप में स्पष्ट रूप से स्पीड पोस्ट / रजिस्टर पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। अभ्यर्थियों को द सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सी-121, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-I, नारायणा, नई दिल्ली -110028 पर भेजना होगा।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

वहीं इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!