दरिंदगी की इंतहा ! स्कूल से लौटते वक्त नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप

बांसवाड़ा: राजस्थान के आदिवासी अंचल बांसवाडा जिले में नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। स्कूल से घर लौटते वक्त तीन बदमाश नाबालिग को उठाकर सुनसान जगह पर ले गए। यहां पर एक बदमाश ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। नाबालिग ने घर आकर अपने पिता को आपबीती सुनाई , तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद पिता ने बांसवाडा जिले के खमेरा थाने मे बदमाशों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करवाया है। पुलिस अब तीनों की तलाश में जुट गई है।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

जानकारी के अनुसार खमेरा थाना क्षेत्र में 2 मार्च को जब नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। तब तीनों बदमाश जबरन उसे उठाकर सुनसान खेत में ले गए। वहां पर तीनों बदमाशों में से एक ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया । इस दौरान बाकी दो बदमाश ध्यान रख रहे थे। बलात्कार की घटना के बाद नाबालिग को खेत में ही छोडकर तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। नाबालिग गंभीर हालत में अपने घर पहुंची और पिता को घटना के बारे में बताया।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

 

बांसवाडा जिले के खमेरा थाने में बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस नाबालिग के पिता की ओर से बताए हुलिए के आधार पर तीनों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!