Old Pension Scheme फिर से बहाल करेगी मोदी सरकार? मंत्रालय से मांगी राय, सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात

नई दिल्ली: Modi GOVT resume Old Pension Scheme सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार से उम्मीद है कि होली से पहले त्योहार का सौगात देते हुए डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही अब ये खबरें आ रही है कि मोदी सरकार फिर से पुरानी पेंशन योजना यानि Old Pension Scheme-OPS को फिर से बहाल कर सकती है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने इस संबंध में कानून मंत्रालय से ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किए जाने को लेकर राय मांगी है। बता दें कि सरकारी कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

 



 

Modi GOVT resume Old Pension Scheme केंद्र सरकार उन सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme, OPS) देने पर विचार कर रही है, जिनकी भर्ती के लिए विज्ञापन 31 दिसंबर 2003 को या उससे पहले जारी किए गए थे। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के मुताबिक, इस मुद्दे पर कानून मंत्रालय से राय मांगी गई हैं। उनका जवाब आने के बाद इस पर फैसला होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में बताया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद केंद्र सरकार ने मामले को कानून मंत्रालय के अधीन कर दिया था। उन्‍होंने बताया कि वित्तीय सेवा विभाग पेंशन ओर पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoP&PW) उन कर्मचारियों को NPS के दायरे से बाहर करने के संबंध में उचित निर्णय ले सकता है जिनकी भर्ती के लिए विज्ञापन 01 जनवरी 2004 को या उससे पहले जारी किया गया था और उन्हें पुरानी पेंशन योजना (OPS) के तहत कवर कर सकता है। अगर मामला सुझलता है तो पेंशन में बड़ा फायदा देखने को मिल सकता है।

 

संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने यह जवाब दिया, उनसे पूछा गया था कि क्या पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए वित्तीय सेवा विभाग (DFS) और कानून मंत्रालय से उन कर्मचारियों को NPS से बाहर करने और उन्हें पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने के लिए विचार मांगे हैं, जिनकी भर्ती के लिए विज्ञापन 31 दिसंबर 2003 को या उससे पहले जारी किए गए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

हाल ही में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय (Nityanand Rai) ने संसद में बयान दिया था कि सेंट्रल आर्म्‍ड पुलिस फोर्स (Central Armed Police Force) में पुरानी पेंशन योजना (Old pension Scheme) का फायदा देने पर कोई विचार नहीं है। उनसे पूछा गया था कि 1 जनवरी 2004 के बाद पैरामिलेट्री में आने वाले जवानों को OPS का फायदा मिलेगा या नहीं? उनके मुताबिक सेंट्रल सिविल सर्विसेज पेंशन रूल्‍स 1972 के तहत पैरामिलेट्री स्‍टाफ को पेंशन और दूसरे बेनिफिट मिल रहे हैं। हालांकि, उन्‍हें न्‍यू पेंशन स्‍कीम (New Pension Scheme) में ही रहना होगा।

 

बता दें, राज्य स्तर पर ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को लेकर आंदोलन चल रहे हैं। पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए एक मंच पर सरकारी कर्मचारी एकजुट होने लगे हैं। रविवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों ने बैठक का आयोजन कर रणनीति बनाई। 2010 के बाद सरकार ने नई पेंशन योजना (New Pension Scheme) के तहत कर्मचारियों को नियुक्त किया है। इस योजना में पुरानी स्कीम के मुकाबले कर्मचारियों को बहुत कम फायदे मिलते हैं। इससे उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। सेवानिवृत्त होने के बाद जो पैसा मिलेगा, उसका कर सरकार को देना पड़ेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!