RRR की तारीफ करते हुए बोले सलमान खान ‘पता नहीं, हमारी फिल्में वहां क्यो नहीं चलती है’

एस.एस राजामौली की फिल्म ‘आआरआर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है. 25 मार्च को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने महज़ 4 दिन के अंदर दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

 



एस.एस राजामौली की फिल्म ‘आआरआर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है. 25 मार्च को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने महज़ 4 दिन के अंदर दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. दुनियाभर में फिल्म के चर्चे हो रहे हैं और लोग इसकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. अब इन रिएक्शन्स के बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी आरआरआर की तारीफ की और कहा कि वो रामचरण पर फक्र महसूस करते हैं.

हाल ही में IIFA Awards 2022 का हिस्सा बने सलमान ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘चिरंजीवी को मैं बहुत लंबे समय से जानता हूं और उनके बेटे राम चरण भी मेरे दोस्त हैं. उन्होंने ‘आरआआर’ में शानदार काम किया है. मैंने हाल ही में उन्हें जन्मदिन और फिल्म की सफलता को लेकर बधाई दी. बहुत अच्छा लगता है ये देखकर को वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. लेकिन मुझे ये सोचकर हैरानी है कि हमारी फिल्में साउथ में इतना अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही हैं? जब्कि उनकी फिल्में यहां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं’.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

फिल्म मेकर्स को सुझाव देते हुए सलमान ने कहा, ‘हीरोइज़्म हमेशा काम करता है, क्योंकि इसमें एक तरह का जुड़ाव होता है, और यह (सिनेप्रेमियों) के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. सलीम-जावेद के समय में हमारे पास ये फॉर्मेट था, लेकिन अब ये (दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता) इसे अगले लेवल पर ले जा रहे हैं. वहां (दक्षिण भारत)में फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है, और अब मैं चिरू गारू (चिरंजीवी) के साथ भी काम कर रहा हूं. उनके पास फिल्मों की एक अलग शैली है, और बहुत अच्छी है. ‘दबंग’ सीरीज देखें तो पवन कल्याण ने इसे तेलुगू में बनाया है. ऐसी और भी फिल्में बननी चाहिए. अब हम ‘कभी ईद कभी दिवाली’ कर रहे हैं. ऐसा समय आना चाहिए कि वो हमारी फिल्मों का फिर से रीमेक बनाएं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!