Pratik Sehajpal और Umar Riaz ने ‘बबीता जी’ को इम्प्रैस करने के लिए कर दिया ये काम, शर्म से लाल हो गईं मुनमुन दत्ता

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने नया शो ‘द खतरा खतरा शो’ का लेकर आ चुके हैं. शो में हर दिन नए-नए सिलेब्रिटीज पहुंचेंगे और मजेदार टास्क करते नजर आ रहे हैं. शो मे बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और उमर रियाज (Umar Riaz) के साथ जल्द ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आने वालीं ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) नजर आने वाली हैं. शो में प्रतीक और उमर ने उन्हें इम्प्रैस करने के चक्कर में ऐसा काम कर दिया, जिसके बाद वह शर्म से लाल हो गईं.

 



बिग बॉस 15 में एक दूसरे के साथ झगड़ा करते दिखने वाले प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज एक बार फिर से साथ दिखाई देने वाले हैं. ‘द खतरा खतरा शो’ शो में दोनों एक दूसरे को टक्कर देंगे. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वह बबीता जी  यानी मुनमुन दत्ता को लुभाते नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

दरअसल, शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें प्रतीक और उमर एक टास्क के दौरान आमने-सामने नजर आ रहे हैं. दोनों के सामने मुनमुन दत्ता खड़ी हैं, जिनको वह इम्प्रैस करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. प्रोमों में पहले दोनों अपनी-अपनी शर्ट उतार देते हैं और टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद प्रतीक अपना टाउजर भी उतारने लगते हैं, जिसको देख मुनमुन अपना चेहरा छुपा लेती हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

आपको बता दें कि भारती और हर्ष ने उमर और प्रतीक को एक टास्क दिया है कि उन्हें मुनमुन दत्ता को इम्प्रैस करना है. अब इस टास्क में कौन जीतेगा, यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा. लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. प्रतीक और उमर की बॉडी की लोग जहां तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोग मुनमुन दत्ता की खूबसूरती के कायल हो रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!