रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की नई डेट आई सामने! जानिए कब लेंगे सात फेरे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर एक नहीं बल्कि कई बार खबरें सुर्खियों में बनी हुई है।
दोनों की शादी का इंतजार उनके फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। हाल ही में एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आलिया और रणबीर अप्रैल 2022 में नहीं बल्कि अक्टूबर 2022 में शादी कर सकते हैं। ये जानकारी दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी खबर बनकर सामने आई है। ऐसा इसीलिए होना संभव नहीं है क्योंकि अप्रैल महीने के शुरू होने में महज 19 दिन ही वक्त बाकी है।



अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवार का नया फैसला ये है कि शादी इस साल अक्टूबर महीने में होगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : देवगांव की सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

सूत्र की माने तो”वास्तव में कोई नहीं जानता कि आलिया और रणबीर की शादी की बात आने पर तारीखें आगे-पीछे क्यों हो रही हैं? जहां तक ​​मुंबई के पाली हिल में कृष्णा राज के जीर्णोद्धार की बात है जोकि उनका घर है- वो अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। इसके लिए आज से कम से कम 18 महीने और लग सकते हैं ताकि किसी के भी अंदर जाने और बसने के लिए वो हर तरह से तैयार हो सके।” ऐसे में अब फैंस ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अक्टूबर 2022 में तो कम से कम उनकी शादी हो ही जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चरौदा और सकर्रा सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ, अन्य जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

वहीं, हाल ही में बुधवार के दिन गंगूबाई काठियावाड़ी ने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा कर लिया था। ऐसे में आलिया भट्ट अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ सेलिब्रेट करती दिखाई दी थीं। दोनों साथ में डिनर पर गए थे। उन्हें एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया था। इस दौरान आलिया भट्ट व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर टॉप और मैचिंग पैंट पहनी हुई दिखाई दी थीं। वहीं, एक्टर रणबीर कपूर ने प्रिंटेड ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट को पहना हुआ था। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे।

error: Content is protected !!