इस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, 1.44 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी, देखें पूरी जानकारी

नई दिल्लीः Recruitment of Professors and Assistant Professors सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल में इन दिनों फैकल्टी पदों पर बंपर भर्ती निकली है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां प्रोफेसर के 04 और असिसटेंट प्रोफेसर 09 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CUK की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म सबमिशन करने की लास्ट डेट 25 अप्रैल, 2022 तक है। हालांकि रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।



 

Recruitment of Professors and Assistant Professors सेंट्रल यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक फॉर्म सबमिशन करने की लास्ट डेट 25 अप्रैल, 2022 तक है। इसके साथ ही आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2022 तक है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एजुकेशन क्वालिफिकेशन से संबंधित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और उसके अनुरुप ही अप्लाई करें, क्योंकि फॉर्म में अगर कोई भी गड़बड़ी रह जाती है तो फिर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

ये होगी फीसः एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1500 रुपये का भुगतान करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

इतना मिलेगा वेतन: केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 1,44,200 रुपए और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 57,700 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

error: Content is protected !!