शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस तारीख से पहले जल्द करें आवेदन

जयपुर: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्‍थान प्री-टीचर एलिजिबिलिटी टेस्‍ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार के पास अब आवेदन जमा करने के लिए महज 12 दिन शेष बचा हुआ है। अगर आप आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं तो देर न करें।

 



इच्‍छुक उम्‍मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइड पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और सभी जरूरी जानकारियों के साथ आवेदन कर सकते है। बता दें कि शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए राजस्‍थान प्री-टीचर एलिजिबिलिटी टेस्‍ट में शामिल होना जरूरी है। इस परीक्षा में पास होने के बाद ही आप अन्य परीक्षा दे सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म जारी होने की डेट – 01 मार्च 2022 वहीं आवेदन करने की लास्‍ट डेट – 31 मार्च 2022 है। इसके अलावा फीस जमा करने की लास्‍ट डेट 31 मार्च घोषित है।

 

शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए टीचर्स ट्रेनिंग यूनिवर्सिटी में BEd तथा राजस्‍थान में 4 वर्षीय इंटिग्रेटेड BA BEd या फिर BSc BEd में एडमिशन के लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट उम्‍मीदवार PTET परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। इसके अलावा, Pre BA Bed/BSc BEd 2022 एडमिशन टेस्‍ट में शामिल होने के लिए 12वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। वरना आपका आवेदन निरस्त हो सकता है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!