Rohit Sharma Records: भारत के कितने कप्तानों ने जीता पहला टेस्ट? लिस्ट में रवि शास्त्री से रोहित शर्मा तक का नाम

श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के बाद इतना तो तय हो गया है कि रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर अपने पहले टेस्ट सीरीज में नहीं हारेंगे। अगर श्रीलंकाई टीम दूसरे टेस्ट को जीत भी लेती है तो सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूट जाएगी। रोहित बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट में जीतने वाले 10वें भारतीय खिलाड़ी हैं। भारत के टेस्ट में 35 कप्तानों में से 13 कप्तानों को टेस्ट में जीत नहीं मिली। सिर्फ 10 कप्तानों को पहले ही टेस्ट मैच में जीत हासिल हुई है।



बतौर कप्तान पहले टेस्ट मैच में ही जीतने वाले पहले खिलाड़ी पॉली उमरीगर थे। उन्होंने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। उनके बाद सुनील गावस्कर ने पहली बार कप्तानी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में टीम को जीत दिलाई थी। रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की कप्तानी सिर्फ एक ही मैच में की थी। उसमें भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में जीती थी।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और सहवाग भी जीत चुके हैं पहला मैच

सचिन तेंदुलकर ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी की थी। कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच में उन्हें सफलता मिली थी। तब टीम इंडिया दिल्ली में जीती थी। बाद में इस लिस्ट में सौरव गांगुली का नाम भी जुड़ा। उन्होंने साल 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार कप्तानी की थी और टीम इंडिया वह मैच जीती थी। गांगुली के बाद वीरेंद्र सहवाग बतौर कप्तान अपने पहले मैच में जीते थे। उन्होंने 2005 में श्रीलंका को अहमदाबाद में हराया था।

सहवाग के बाद अनिल कुंबले को भी ऐसी सफलता हाथ लगी। उन्होंने 2007 में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी की थी और भारतीय टीम दिल्ली में जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी को 2008 में कुंबले की अनुपस्थिति में पहली बार कप्तानी का मौका मिला था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की थी। धोनी के बाद इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे शामिल हुए। उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में धर्मशाला में जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

कोहली की जगह पूर्णकालिक कप्तान बने रोहित
रोहित शर्मा को पिछले साल विराट कोहली के हटने के बाद पहले टी20 में पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाया गया था। रोहित को टी20 के बाद वनडे की भी कमान मिली थी। दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज हारने के बाद विराट ने क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में भी कप्तानी छोड़ दी थी। रोहित को फिर टेस्ट की भी कमान सौंप दी गई। अब लंका के खिलाफ जीत हासिल कर वे एक विशेष क्लब में शामिल हो गए।

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा पांचवें खिलाड़ी हैं। उन्होंने मोहाली में जीत के साथ ही एक खास क्लब में अपना नाम दर्ज करवा लिया। वे तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए कम से कम एक मैच जीतने वाले भारत के पांचवें कप्तान हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी की थी और तीनों में कम से कम एक मैच जरूर जीते।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

error: Content is protected !!