Splendor का ये Electric अवतार देख आप भी बोलेंगे ‘Wow’, 1 चार्ज में 180 KM तक रेंज

नई दिल्लीः हमारे मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड शुरू हो गया है और ग्राहक अब इनकी ओर बढ़ना शुरू कर चुके हैं. खरीद की रफ्तार भले ही कुछ कम हो लेकिन फिर भी इन्हें अपनाया जाने लगा है, खासतौर पर दो-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) जिन्हें कारों के मुकाबले तेजी से पसंद किया जा रहा है. विनय राज सेमशेखर ने हाल ही में भारतीय ग्राहकों की आंख का तारा हीरो स्प्लैंडर (Hero Splendor) का Electric अवतार ऑनलाइन दिखाया है. फोटो में दिख रही बाइक ऐसी लग रही है जैसे हीरो मोटोकॉर्प ने इसे खुद तैयार किया है. ऐसे में अगर हीरो सच में स्प्लैंडर को आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बनाती है तो माहौल ही बदल जाएगा.

 



अपनी लिंक्डइन पोस्ट में ये बोले विनय

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

लिंक्डइन पर इलेक्ट्रिक हीरो स्प्लैंडर की फोटो शेयर करते हुए विनय ने लिखा, “हीरो स्प्लैंडर भारतीय ग्राहकों के लिए एक जरूरत भी बन गई है. इसका प्रदर्शन शानदार है और इसकी उम्र कभी नहीं बढ़ती. इसकी डिजाइन में भी आप कोई कमी नहीं ढूंढ सकते. इसका हर एक पुर्जा जरूरी और कारगर है और र्प्याप्त से ज्यादा जगह इस बाइक में आपको मिलती है.”

पुरानी बाइक से लिए ज्यादातर पुर्जे

बता दें कि ये एक डिजिटल रेंडर है जिसमें विनय ने ज्यादातर पुर्जे पेट्रोल से चलने वाली स्प्लैंडर से लिए हैं और इलेक्ट्रिक अवतार के लिए कुछ ही बदलाव किए हैं. बाइक के इंजन की जगह काले रंग का बैटरी पैक लगाया गया है और इसके इंजन के अलावा गियरबॉक्स को हटा दिया गया है. इसे इलेक्ट्रिक दिखाने के लिए बाइक की सभी जगहों पर नीले रंग की पट्टी दी गई है जो इसे दिखने में काफी आकर्षक बनाती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

कितनी दमदार है इलेक्ट्रिक स्प्लैंडर

हीरो स्प्लैंडर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रेंडर में बाइक के साथ 9 किलोवाट बैटरी पैक लगाया गया है जो बाइक के पिछले पहिये को ताकत देता है. इस बाइक के साथ अलग होने वाली 2 किलोवाट की बैटरी दी गई है जो छोटे आकार की होगी ऐसा माना जा सकता है. जहां से स्प्लैंडर में पेट्रोल भरता है, वहीं इस बाइक में चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. 6 किलोवाट-आवर बैटरी के साथ ये बाइक 180 किमी तक रेंज देती है जो 4 किलोवाट-आवर बैटरी में 120 किमी रह जाती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!