शत्रुघ्न सिन्हा करना चाहते थे रीना रॉय से शादी, ऐसे मारी पूनम ने एक्टर की लाइफ में एंट्री

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और रीना रॉय (Reena Roy) 70 और 80 के दशक के दो कामयाब एक्टर रहे हैं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया. हालांकि फिल्मों से ज्यादा शत्रुघ्न और रीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी पूरी ज़िंदगी बिताना चाहते थे लेकिन तभी शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की लाइफ में किसी और की एंट्री हो गई.



दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) पहले से ही पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) को जानते थे. शत्रुघ्न जब FTII पढ़ाई करने के लिए जा रहे थे तब उनकी मुलाकात पूनम से हुई थी और दोनों में दोस्ती भी हो गई थी. वहीं, पूनम भी शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) से शादी करना चाहती थी. उस वक्त शत्रुघ्न, रीना के साथ रिलेशनशिप में थे.

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर बात करते हुए कहा था, ‘मुझ पर मेरा एक इमोशन हमेशा हावी रहा और वो था, डर. जब मैं बैचलर था बहुत सुखी था. मगर फिर मेरी लाइफ में ऐसा समय आया जब मुझे चुनना पड़ा. आखिरी वक्त में मैं अपना फैसला बदलने की सोच रहा था. मेरी शादी बॉम्बे में और मैं उस वक्त लंदन में था. मैंने इंडिया आने वाली लास्ट फ्लाइट ली और उसी रात मेरी शादी थी. उस वक्त पूनम को लगा कि शायद मैं बैकआउट कर लूंगा. वो मेरे लिए हमेशा अच्छी रहीं. मैं ये कह सकता हूं कि अगर इस शादी में कुछ खामियां रहीं तो वो मेरी वजह से होंगी, पूनम की वजह से नहीं’.

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

आपको बता दें कि पूनम से शादी के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं. जब एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न से सवाल पूछा गया था कि ‘उन्होंने शादी के बाद रीना से क्यों दूरी नहीं बनाईं?’ तब इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब दिया, ‘ऐसा क्यों लगता है कि मैंने रीना को स्पेस नहीं दिया? मिस रीना रॉय अगर सिर्फ शत्रुघ्न सिन्हा की केयर करती रहें तो क्यों कोई ऐतराज करेगा? उनका परिवार हमेशा मेरे कॉन्टैक्ट में रहा. मैं अगर शादीशुदा हूं तो मुझे क्या उन्हें इग्नोर कर देना चाहिए?’

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

error: Content is protected !!