Sonakshi Sinha ने Salman Khan से कर ली गुपचुप शादी! जानें क्या है वायरल हो रही तस्वीर की हकीकत

मुंबई: सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं, जिनकी शादी का इंतजार सभी को रहता है। हर कोई सलमान को दूल्हा बनते हुए देखना चाहता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) दूल्हा-दुल्हन बने दिख रहे हैं।

 



सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इस फोटो को देखने के बाद कई फैंस सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को बधाई भी दे रहे हैं। फोटो में सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा भी लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, सलमान-सोनाक्षी की सगाई की ये फोटो मॉर्फ्ड है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

इस तस्वीर को किसी फैन ने एडिट किया है। बता दें कि सलमान खान कुछ दिनों पहले Da Bangg टूर के लिए दुबई गए थे और हाल ही में मुंबई लौटे हैं।

जब अरबाज ने Salman Khan की शादी को लेकर पूछा सवाल :
कुछ महीनों पहले अरबाज खान (Arbaaz Khan) के टॉक शो पिंच में अनिल कपूर (Anil Kapoor) पहुंचे थे। अरबाज ने अन‍िल कपूर से पूछा कि सलमान की शादी कब होगी? इस पर अन‍िल कपूर ने कहा- आप तो खुद सलमान के भाई हैं तो आप बताएंगे मुझे। घर पर बातचीत तो होती होगी। इस पर अरबाज कहते हैं- अरे थक गए हैं हम। इस पर अनिल कपूर ने कहा कि जब घर में डिस्कशन होता है लेकिन वो खुद ही जवाब नहीं देते तो मैं कैसे बता सकता हूं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

एक एक्टर से जुड़ रहा Sonakshi Sinha का नाम :
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) कभी सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) के साले बंटी सचदेवा (Bunty Sachdeva) को डेट करती थीं। हालांकि, अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसे देखने के बाद लोगों को लगने लगा कि सोनाक्षी इन्हें डेट कर रही हैं। बता दें कि जहीर इकबाल की डेब्यू फिल्म नोटबुक के समय से ही ऐसी खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा उनके साथ रिलेशनशिप में हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!