Suriya: बॉलीवुड में काम करने को लेकर बोले जय भीम के एक्टर सूर्या, ‘हमें खुद को साबित करने के लिए वहां जाने की जरूरत नहीं

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार सूर्या आजकल ‘जय भीम’ की सफलता को एंजॉय करने के साथ अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कोच्चि में अपनी आगामी फिल्म ‘एथरक्कुम थुनिंधवन’ के प्रचार के दौरान मीडिया से बाचतीच की। इस बातचीत के दौरान सूर्या से बॉलीवुड में काम करने को लेकर सवाल पूछे गए, जिसका उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।

 



बॉलीवुड में काम करने की जरूरत नहीं
अभिनेता सूर्या से जब पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं, तब उन्होंने कहा कि, “मैं और जो दक्षिण भारतीय अभिनेता यहां जो काम कर रहे हैं, हम बॉलीवुड को हमारे बारे में बात करने पर मजबूर करेंगे। बेशक यह एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री और एक बड़ा मंच है। मौका मिला तो मैं बॉलीवुड में जरूर काम करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमें खुद को साबित करने के लिए वहां जाने की जरूरत है। ”

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

महिलाओं को किया संबोधित
इस दौरान सूर्या ने विश्व की सारी महिलाओं को ‘विश्व महिला दिवस’ की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि यह इन्हीं लोगों का प्यार और बलिदान है, जो हमारी दुनिया को सुंदर बनाता है। हमें महिलाओं से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। सूर्या आगे कहते हैं कि “अगर कोई मेहमान हमारे घर आता है हम अपनी बेटियों को ही उनका ख्याल रखने के लिए बोलते हैं न की बेटों को। ऐसा क्यूं? यह बदलाव हमें खुद और हमारे घर से शुरू करने की जरूरत है।”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

मलयालम फिल्मों में करना चाहते हैं काम
मलयालम फिल्मों में काम करने की बात पर सूर्या ने कहा, “मैं यहां भी भाषा के बैरियर को नहीं तोड़ सकता हूं, लेकिन मैं मलयालम इंडस्ट्री में कम से कम एक फिल्म तो करना चाहूंगा।” उन्होंने कहा कि वह मलयालम फिल्म ‘भीष्मपर्वम’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!