इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त, तुरंत निपटा ले ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है पैसा

नई दिल्ली: PM Kisan Samman Nidhi देश के किसानों को आर्थिक रुप से सक्षम बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कई योजनाएं चला रही है। उन्हीं योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी शामिल है। इस योजना के तहत केंद्र किसानों को एक साल में 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। अभी तक किसानों को इस योजना की दसवी किस्त मिल चुकी है। नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी किसानों के खाते में 10वीं किस्त जारी किया था। जिन किसानों को 10वीं किस्त मिल चुकी है वह 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अप्रैल में 11वीं किस्त जारी हो सकती है।



 

PM Kisan Samman Nidhi केंद्र सरकार ने हाल ही में योजना से जुड़ी कुछ शर्तों में बदलाव किया है। अब किसानों के लिए अपने पीएम किसान खाते की e-KYC कराना अनिवार्य है। अगर किसान अपने खाते की e-KYC नहीं कराते हैं, तो उनके खाते में 11वीं किस्त की राशि नहीं जारी की जाएगी। किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने खाते की e-KYC करा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

 

पोर्टल पर बताया गया है कि आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण के लिए किसानों को Kisan Corner में e-KYC विकल्प पर क्लिक करना होगा। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम CSC सेंटर पर जाना होगा। ये काम घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से भी कर सकते हैं।

 

जानें ऑनलाइन कैसे कर सकते है आवेदन। सबसे पहले पोर्टल  पर जाए और सबसे ऊपर eKYC लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
अब आप अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालें।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिखा आएगा।
अगर Invalid लिखा हुआ आया तो आपकी 10वीं किश्त लटक सकती है।
अब आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा और इसे ठीक कराना होगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया
इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराना काफी आसान है। आप ऑनलाइन घर बैठे ये प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा आप पंचायत सचिव या पटवारी या स्थानीय कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप खुद भी इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इस तरह करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
>> आपको पहले PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
>> अब Farmers Corner पर जाइए।
>> यहां आपको ‘New Farmer Registration’ के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
>> इसके बाद आधार नंबर डालना होगा।
>> इसके साथ ही कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा।
>> इस फॉर्म में आपको अपना पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी।
>> साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
>> इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत नहीं बनती, किडनी खराब होती है! जानिए दिनभर में कितना प्रोटीन लेना है सही

error: Content is protected !!