कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी, होली से पहले सरकार ने दिया ये बड़ा झटका… पढ़िए…

नई दिल्ली. देश भर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। लंबे समय से चल रही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की डिमांड पर अभी कोई फैसला नहीं होगा। यानी साल 2022 में भी फिटमेंट फैक्टर बढ़ने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही है और सरकार जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है।

 



मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार फिलहाल फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। कोविड और महंगाई के चलते सरकार के राजस्व पर जो फर्क पड़ा है, उससे फिलहाल इस अतिरिक्त वित्तीय बोझ को बढ़ाने में कामयाबी नहीं मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  CG Police Promotion List : 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर... DGP ने जारी किया आदेश... देखिए पूरी सूची...

आपको बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की लंबे समय से मांग थी कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाए। उधर कर्मचारियों क ये उम्मीद थी कि मार्च महीने की सैलरी में बढ़े हुये फिटमेंट फैक्टर का ऐलान हो सकता है। लेकिन अब इस मोर्चे पर कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है।

इसे भी पढ़े -  CG Police Promotion List : 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर... DGP ने जारी किया आदेश... देखिए पूरी सूची...
error: Content is protected !!