जेल में आजीवन कैद की सजा काट रही युवती हुई प्रेग्नेंट, मचा हड़कंप, कैसे हुई गर्भवती ? जांच कर रहा प्रशासन

सतना: Lady Become Pregnant in Jail मध्य प्रदेश के सतना की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला प्रेग्नेंट होने की खबर है। इस खबर के बाद जेल में हड़कम्प की स्थिति है। हालांकि अभी इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं, अभी इस बात की जांच जारी है कि महिला कैसे प्रेग्नेंट हुई। मामले में जिला प्रशासन ने दावा किया है कि महिला कुछ समय के लिए जमानत पर बाहर थी। इसी दौरान उसने गर्भधारण किया होगा।



Lady Become Pregnant in Jail आपको बता दें कि सतना जेल में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है। इस दौरान महिला और पुरुष बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान इस महिला कैदी ने भी पेटदर्द से जुड़ी शिकायत की, जिसकी जांच के लिए सोनोग्राफी कराई गई। इसमें ही उसके प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

 

यह बात सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सतना जेल प्रशासन के मुताबिक महिला कैदी पर अपने पति और सास की हत्या की कोशिश का आरोप है। 2016 से ही उसके खिलाफ सुनवाई चल रही है। महिला खजुराहो की रहने वाली है और 28 फरवरी 2022 को उसे छतरपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। सतना की जेल में 12 मार्च को लाया गया था। इस दौरान महिला जमानत पर जेल के बाहर थी। इसी दौरान उसने गर्भधारण किया होगा क्योंकि जांच में वह पांच हफ्ते की प्रेग्नेंट निकली है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

error: Content is protected !!