चमकने वाली है इन राशि वालों की किस्मत, शुक्र देव की कृपा से होगा जबरदस्त धन लाभ

नई दिल्ली: Venus will enter Aquarius वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह नक्षत्रों में हो रही राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। जब भी कोई ग्रह गोचर या युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मनुष्य की कुंडली पर पड़ता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन में बहुत से सकारात्मक और नकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को दूसरा सबसे बड़ा ग्रह माना गया है। शुक्र को धन, ऐश्वर्य, प्रेम, रोमांस और सुंदरता का कारक कहा जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन 31 मार्च को कुंभ राशि में होने वाला है। इस स्थिति में शुक्र देव 28 अप्रैल तक रहेंगे। शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों किस्मत बदलने वाली है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

मेष (Aries)
Venus will enter Aquarius शुक्र का गोचर आय स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर से मेष राशि को जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। व्यापार में आमदनी बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। इसके अलावा बिजनेस में लगातार वृद्धि होगी। इस दौरान जो भी काम करेंगे उसमें लाभ मिलेगा।

सिंह (Leo)
शुक्र का गोचर 7वें भाव में होगा, जिसकी वजह से साझेदारी वाले व्यापार में जबरदस्त धन लाभ होगा। बिजनेस में आर्थिक स्थिति और भी बेहतर होगी। नौकरी पेशा वाले जातकों को प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

मकर (Capricorn)
इस राशि के लिए शुक्र का गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। शुक्र का गोचर धन भाव में होने के कारण आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में सैलरी बढ़ने की प्रबल संभावना है। बिजनेस में आर्थिक लाभ पहले से बेहतर होगा। साथ ही व्यापार में अटका हुआ धन वापस मिलेगा। साझेदारी में काम करने वालों को भी विशेष लाभ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)
शुक्र के राशि परिवर्तन से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद के काम से आर्थिक लाभ मिलेगा। गोचर की अवधि में चारों तरफ से आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस दौरान निवेश से भी धन लाभ होगा। रोगजार में आर्थिक उन्नति होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  इसकी पुष्टि नहीं करता है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!