गोली मारकर युवक की हत्या, भीड़ ने हत्यारे को भी पीटकर उतारा मौत के घाट, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रयागराज. Prayagraj murder: प्रयागराज के जॉर्ज टाउन (george town prayagraj) इलाके में संजय नाम के एक शख्स ने राहुल सोनकर को गोली मार कर हत्या कर दी। इसी बात से खफा मृतक राहुल के जानने वालों ने संजय पर हमला बोल दिया। जिसके हाथ में जो था उससे आरोपी संजय की पिटाई कर दी, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घायल हालत में संजय को हॉस्पिटल ले गई, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने के पहले ही मौत हो गई। दो लोगों की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना को गंभीरता को देखते हुए 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

प्रयागराज अल्लापुर इलाके के डांडिया मोहल्ले में शराब पीकर यही के रहने वाले दो गैंग एक दूसरे से भिड़ गए। इसी दौरान संजय राजपूत ने राहुल सोनकर पर गोली चला दी। जिसकी मौके पर मौत हो गई, आसपास मौजूद लोगों ने संजय राजपूत को पकड़कर जमकर पीट दिया, जिसकी वजह से संजय की भी मौत हो गई। प्रयागराज में ये घटना शुक्रवार की रात की है। दो लोगों की हत्या की वजह से इलाके में तनाव है तो वहीं घटना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

दोनों गैंग के लोग नशे का कारोबार करते थे और पिछले कई सालों से इनके बीच में लड़ाई चली आ रही थी। दोनों स्मैक बेचने का काम करते थे हालांकि, अभी पुलिस दोनों गैंग किस नशे के कारोबार में लिप्त थे, इसकी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
प्रयागराज में हुए डबल मर्डर के बाद पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा है, तो वहीं पुलिस अभी कई लोगों की तलाश कर रही है। इसके अलावा थाना प्रभारी जार्जटाउन, चौकी प्रभारी अल्लापुर, बीट आरक्षी जितेंद्र, मनीष, पीआरवी आरक्षी अजय पासवान और एक अन्य पुलिसकर्मी श्यामजी यादव को सस्पेंड कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!