Mahindra Marazzo और Renault Triber को टक्कर देने नए अवतार में आ रही Maruti की ये 7 सीटर कार, मिलेगा ये दमदार फीचर्स…

Maruti Ertiga 2022 MPV के बंपर्स और हेडलैंप मौजूदा मॉडल से लिए गए हैं। नई अर्टिगा के बदलाव इतने मामूली हैं कि अगर आप सरसरी नजर मारें तो मौजूदा और नए मॉडल में बदलाव पहचानना मुश्किल काम होगा। नई अर्टिगा फेसलिफ्ट के इंटीरियर की झलक अब तक देखने को नहीं मिली है, हालांकि बाहरी बदलावों की तर्ज पर कार के इंटीरियर में भी मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फेसलिफ्ट मॉडल के लिए कंपनी इसकी कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर सकती है, फिलहाल इस MPV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.97 लाख रुपए है।



ऐसा माना जा रहा है कि केबिन में नए रंग की अपहोल्स्ट्री और 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे इंटीरियर को एक ताजा लुक दिया जा सके। इसके अलावा मारुति सुजुकी नई MPV के पहले जैसे फीचर्स देने वाली है, जिनमें वायरलेस फोन चार्जर, एप्पल कारप्ले के साथ एंड्रॉइड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कलर्ड मल्टी-इंफो डिस्प्ले, कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। यहां दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

इसे भी पढ़े -  Guerrilla 450 नए अवतार में तैयार, Royal Enfield ने रीलीज किया टीजर, इस दिन होगी लॉन्च

Ertiga Facelift के साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 105 पीएस ताकत बनाता है, इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। ये इंजन माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है जो पेट्रोल बचाने के लिए टॉर्क असिस्ट करता है। यहां ग्राहकों को सीएनजी वेरिएंट भी मिलता है जो फैक्ट्री फिटेड है। 2022 में कंपनी द्वारा 8 नए वाहन लॉन्च करने के प्लान में अर्टिगा फेसलिफ्ट भी शामिल है। भारत में इसका मुकाबला रेनॉ ट्राइबर, महिंद्रा मराजो और आगामी किआ कैरेंस से होने वाला है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

error: Content is protected !!