Mahindra Marazzo और Renault Triber को टक्कर देने नए अवतार में आ रही Maruti की ये 7 सीटर कार, मिलेगा ये दमदार फीचर्स…

Maruti Ertiga 2022 MPV के बंपर्स और हेडलैंप मौजूदा मॉडल से लिए गए हैं। नई अर्टिगा के बदलाव इतने मामूली हैं कि अगर आप सरसरी नजर मारें तो मौजूदा और नए मॉडल में बदलाव पहचानना मुश्किल काम होगा। नई अर्टिगा फेसलिफ्ट के इंटीरियर की झलक अब तक देखने को नहीं मिली है, हालांकि बाहरी बदलावों की तर्ज पर कार के इंटीरियर में भी मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फेसलिफ्ट मॉडल के लिए कंपनी इसकी कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर सकती है, फिलहाल इस MPV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.97 लाख रुपए है।

 



ऐसा माना जा रहा है कि केबिन में नए रंग की अपहोल्स्ट्री और 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे इंटीरियर को एक ताजा लुक दिया जा सके। इसके अलावा मारुति सुजुकी नई MPV के पहले जैसे फीचर्स देने वाली है, जिनमें वायरलेस फोन चार्जर, एप्पल कारप्ले के साथ एंड्रॉइड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कलर्ड मल्टी-इंफो डिस्प्ले, कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। यहां दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : आईटीआई सक्ती के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए श्याम सुंदर अग्रवाल, विद्यार्थियों को दिया कौशल विकास का संदेश, डिग्री के साथ हुनर और व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी, कौशल ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत आधार : श्याम सुंदर अग्रवाल

Ertiga Facelift के साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 105 पीएस ताकत बनाता है, इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। ये इंजन माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है जो पेट्रोल बचाने के लिए टॉर्क असिस्ट करता है। यहां ग्राहकों को सीएनजी वेरिएंट भी मिलता है जो फैक्ट्री फिटेड है। 2022 में कंपनी द्वारा 8 नए वाहन लॉन्च करने के प्लान में अर्टिगा फेसलिफ्ट भी शामिल है। भारत में इसका मुकाबला रेनॉ ट्राइबर, महिंद्रा मराजो और आगामी किआ कैरेंस से होने वाला है।

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

Related posts:

error: Content is protected !!