मुश्किलों में फंसी ये अभिनेत्री, कोर्ट ने खारिज की याचिका

मस्जिद में डांस वीडियो (Dance Video) शूट करना पाकिस्तान की अभिनेत्री सबा कमर (Pakistani Actress Saba Qamar) को बहुत भारी पड़ा है।दरअसल काफी समय से कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं सबा को अदालत ने भी राहत देने से इनकार कर दिया है।



हाल ही में मिली जानकारी के तहत पाकिस्तानी कोर्ट ने एक्ट्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने मस्जिद की कथित रूप से बेअदबी के मामले में खुद को बरी करने का अनुरोध किया था। बता दें कि सबा कमर बॉलीवुड फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में भी नजर आई थीं। और अदालत ने सबा कमर की याचिका खारिज करने के साथ ही कहा कि, ‘मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी और इसी दिन अभिनेत्री पर आरोप तय किए जाएंगे। इससे पहले, अदालत ने अर्जी पर फैसला होने तक उन पर आरोप तय करने की प्रक्रिया को टाल दिया था। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस की याचिका का विरोध करते हुए एक अभियोजक ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से कहा कि सबा कमर और गायक बिलाल सईद ने 2020 में मस्जिद वजीर खान (Masjid Wazir Khan) में एक डांस वीडियो (Dance Video) की शूटिंग की थी, जो मस्जिद का अपमान है। इसके अलावा अभियोजक ने बरी करने का आग्रह करने वाली दोनों आरोपियों की याचिकाओं को खारिज करने का अदालत से अनुरोध किया।
जिस पर मजिस्ट्रेट ने याचिकाएं खारिज कर दीं और सबा-बिलाल को आरोप तय किए जाने के चलते 16 मार्च को पेश होने को कहा। आपको बता दें कि लाहौर पुलिस ने 2020 में कमर और सईद के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 के तहत पुराने लाहौर शहर स्थित मस्जिद वज़ीर खान की कथित ‘बेअदबी’ का मामला दर्ज किया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

error: Content is protected !!