रोमांस के मामले में पहले नंबर पर है ये शहर, इस शहर को जाना जाता है बेवफाई के लिए, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्ली: Worlds Number 1 City of Romance दुनिया के हर शहर का अलग-अलग मिजाज होता है। जैसे लखनऊ को तहजीब और नवाबों का शहर कहा जाता है तो जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है। ऐसा ही एक शहर है, जिसे लोग रोमांस के लिए जानते हैं। हैरानी की बात ये है कि इसी शहर को ही बेवफाई के लिए भी जाना जाता है। बताया जा रहा है कि शहरों के मिजाज को भापने के लिए इंग्लैंड के ‘सर्वे’ ने दुनिया के कई शहरों का सर्वे किया है।



 

Worlds Number 1 City of Romance रिपोर्ट में सिडिक्टिव शहरों की सूची में सबसे ऊपर लंदन का नाम है। यहां के लोग रोमांस के मामले में सबसे ज्यादा एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। लंदन को 80 में से 72.2 अंक मिले हैं। सर्वे में यह भी पता चला है कि लंदन में एक लाख से ज्यादा लोंगों ने अश्लील साइट्स पर अपना एकाउंट बना रखा है। यहां 131 एडल्ट ईवेंट्स होते हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि शहर में 10 हजार से ज्यादा लोग एडल्ट साइट्स ओन्लीफैंस पर न्यूड तस्वीरें और वीडियो के माध्यम से कमाई करते हैं। लंदन के बाद दूसरे नंबर अमेरिका के शहर पर लास वेगास का है। लास वेगास शहर को 67.6 अंक दिए गए हैं। वहीं तीसरा नंबर न्यूयार्क का है, जिसे 66.5 अंक मिले हैं।

इसे भी पढ़े -  Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर के आगे पस्त बाहुबली! वीकेंड पर रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास

सर्वे में दूसरी कैटेगरी अजीबोगरीब रोमांस करने वालों की थी। इस मामले में भी लंदन ने पहला स्थान पाया है। यहां के लोग अपनी फैंटेसी और चाहतों को बहुत अलग तरह से पूरा करते हैं। इस कैटेगरी में लंदन को 40 में से 39 अंक मिले हैं जबकि लॉस वेगास को 38 और बर्लिन को 32.5 अंक दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, छत गिरने से 15 मजदूर दबे; रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

वहीं इस सर्वे की तीसरी कैटेगिरी की बात करें तो ये थी बेवफाई करने वाले टॉप शहरों की। इंग्लैंड के सर्वे ने इसके लिए केवल ब्रिटेन के शहरों का सर्वे किया। जिसमें पता चला कि लंदन इस मामले में भी पहले नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के कपल एक दूसरे को सबसे ज्यादा चीट करते हैं। वे एक रिलेशन में रहने के बावजूद दूसरों से भी अफेयर रखते हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर बर्मिंघम शहर है और तीसरा स्थान नॉटिंघम शहर को दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

error: Content is protected !!