Jio के दो नए प्लान लॉन्च, एक साल की वैधता के साथ मिलेगा डेली 2.5GB डेटा समेत ये फायदे

नई दिल्ली. दिग्गज प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने लंबी वैधता के दो नए प्री-पेड प्लान लॉन्च किये हैं। यह दोनों प्री-पेड प्लान लंबी वैधता के साथ आते हैं। दोनों रिचार्ज प्लान किफायती कीमत में आते हैं। इन प्लान में 912 जीबी तक का हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। यह दोनों प्लान एक साल यानी 365 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। इन दोनों प्लान को ‘वर्क फ्रॉम होम’ (Work from Home) कैटेगरी में लॉन्च किया गया है।



इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

जियो का 2,878 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से 2,878 रुपये में नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को एक साल यानी 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा उपलब्ध कराया गया है। मतलब इस प्लान में कुल 730GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद रिलायंस जियो का 2,878 रुपये वाला प्लान की डेटा स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही इस प्लान में SMS और ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  एक साल में 22 लाख शिकायतें और 2 साल में हुईं दो गुनी... पढ़िए डिजिटल फ्रॉड के चौंकाने वाले आंकड़े

Reliance Jio का 2998 रुपये का प्लान
Relinace Jio की तरफ से 2,998 रुपये में एक नया प्लान लॉन्च किया गया है। यह नया प्लान 365 दिन यानी एक साल की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। हालांकि डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। डेली 2.5GB डेटा के हिसाब से इस प्लान में  कुल 912.5GB डेटा दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  19 फरवरी को लॉन्च होंगे Vivo V70 और V70 Elite, लीक हुई कीमतें और धांसू फीचर्स, यहां जानें सब कुछ

error: Content is protected !!