जब हेमा मालिनी पर डोरे डालने का संजीव कुमार ने भुगता था खामियाजा, धर्मेंद्र ने ऐसे लिया था बदला!

हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेन्द्र (Dharmendra) का नाम फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में शुमार है. धर्मेन्द्र और हेमा की लव स्टोरी से जुड़ा ऐसा बहुत कुछ है जिसकी चर्चा आज भी होती है. ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं. आपको बता दें कि अपने समय की चर्चित एक्ट्रेस रहीं हेमा पर उस दौर के लगभग सभी बड़े स्टार्स फ़िदा थे और उनसे शादी करना चाहते थे. इस लिस्ट में सुपरस्टार राज कुमार (Raj Kumar) से लेकर जितेंद्र (Jitendra) और संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) तक का नाम शामिल है.

 



मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जितेंद्र के साथ तो एक्ट्रेस की मद्रास के एक होटल में शादी भी होने वाले थी लेकिन ऐन मौके पर धरम पाजी के बीच में आने से बात बिगड़ गई थी. इस बीच हेमा और धर्मेन्द्र के बीच भी नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और कहते हैं कि दोनों एक दूसरे को पसंद भी करने लगे थे. बहरहाल, बावजूद इसके हेमा के चाहने वालों की कमी नहीं थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

एक्टर संजीव कुमार ने भी हेमा मालिनी को प्रपोज किया था लेकिन एक्ट्रेस ने यह कहकर मना कर दिया था कि वे किसी और को चाहती हैं. कहते हैं इस बात को हुए कुछ ही समय हुआ था कि फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग शुरू हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तब तक धर्मेन्द्र और हेमा दोनों ही एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हो चुके थे. कहते हैं शोले की शूटिंग के दौरान संजीव कुमार ने एक बार फिर से हेमा को प्रपोज कर दिया था. यह बात जब धर्मेन्द्र को पता चली तब वे काफी गुस्सा हुए और उन्होंने संजीव कुमार से बदला लेने की ठानी. धर्मेन्द्र ने फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी से बात की और संजीव कुमार और हेमा के साथ वाले सभी सीन्स फिल्म शोले से हटवा दिए थे. कहते हैं कि धर्मेन्द्र तब एक बड़े स्टार थे और उन्हें कोई भी नाराज़ नहीं करता था और यही वजह थी कि धरम पाजी ने जैसा चाहा वैसा ही हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!