फिल्म फ्लॉप होने पर करण देओल को आई चाचा बॉबी देओल की याद, बोले- उन्होंने कहा था…

नई दिल्ली: धर्मेंद्र के पोते यानी कि सनी देओल के बेटे करण देओल ने बॉलीवुड में साल 2019 में ‘पल-पल दिल के पास’ फिल्म से डेब्यू किया था. इस फिल्म को खुद सनी देओल ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में करण का अभिनय तो लोगों के पसंद आया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं बिखेर पाई और फिल्म फ्लॉप हो गई. वहीं अपनी फिल्म के फ्लॉप होने पर करण को अपने चाचा बॉबी देओल की याद आई है. दरअसल बॉबी देओल ने उन्हें हार ना मानने की प्रेरण दी थी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

पल पल दिल के पास फिल्म के रिलीज और फ्लॉप होने के बाद करण कहते हैं कि ‘चीजें वैसी नहीं चलीं जैसा की सोचा था. हालांकि परिवार में सभी का साथ मुझे मिला’. करण को उस समय चाचा बॉबी देओल की याद आई करण कहते हैं कि उन्होंने कहा था ‘जब मैंने मेरे फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. तब मेरे पास तीन सालों तक कोई भी फिल्म नहीं थी.  मुझे मेरे करियर में बड़ी और हिट फिल्में देनी थीं, लेकिन उस समय चीजें मेरे मुताबिक नहीं थीं.

बॉबी आगे कहते हैं कि ‘मुझे मेरे करियर में दूसरे मौका मिला, लेकिन इस मौके का इंतजार करो, हार मत मानो मुझे देखो तीन साल बाद मैं फिर उठा और मजबूत बना’. इसके आगे करण कहते हैं कि ‘यह मुझे हमेशा याद रहेगा मैंने फिर हार नहीं मानी’. करण की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे अब जल्द ही अपने दादा धर्मेंद्र, पिता सनी देओल और चाचा बॉबी देओल के साथ ‘अपने 2’ में नजर आएंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

Related posts:

error: Content is protected !!