कौन है भारत की अवंती नागरथ, जिन्होंने Milan Fashion Week में रचा इतिहास

भारत की अवंती नागरथ ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसके बारे में न जाने कितनी लड़कियां सपना देखती हैं। इस इंडियन ब्यूटी ने दुनिया के सबसे नामी फैशन शोज में से एक Milan Fashion Week में इटैलियन लग्जरी फैशन हाउस के लेटेस्ट कलेक्शन के लिए न सिर्फ रैंप वॉक किया बल्कि उन्होंने वहां मौजूद सुपर मॉडल्स को पीछे छोड़, शो को ओपन करने का मौका भी अपने नाम कर लिया।

 



मिलान फैशन वीक के इंटरनैशनल रनवे पर वर्साचे के लिए शो ओपनिंग करने वाली अवंती पहली इंडियान मॉडल बन चुकी हैं। उनके बाद लाइनअप में जीजी हदीद, बेला हदीद और एमिली रतजकोव्स्की जैसी सुपर मॉडल्स रैंप पर आई थीं। मॉडलिंग वर्ल्ड में शो-ओपनिंग करने के लिए मॉडल के तौर पर चुना जाना, बहुत ज्यादा मायने रखता है। ऐसे में अवंती के लिए भी ये कोई छोटी चीज नहीं थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इस मौके को लेकर अवंती ने अपना एक्सपीरियंस भी साझा किया। ‘मैं इस चीज की बहुत आभारी हूं कि मुझे मिलान फैशन वीक का हिस्सा बनने का मौका मिला। Versace के लिए ओपनिंग करना मेरे लिए सपने जैसा है और ऐसा कर पाने पर मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!