Will Smith Net Worth: अरबों के मालिक हैं विल स्मिथ, इनके घर के सामने फेल है 7 स्टार होटल, लाखों के पहनते हैं जूते

विल स्मिथ एक सफल अभिनेता, फिल्म निर्माता और रैपर हैं। इनका नाम दुनिया की सबसे फेमस और लोकप्रिय हस्तियों में लिया जाता हैं। फिल्मों में विल स्मिथ का अभिनय बेजोड़ है। हाल ही में संपन्न हुए 94वें अकेडमी अवॉर्ड में विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर पुरस्कार मिला है। विल मात्र 18 साल की उम्र में अपने एक एल्बम की वजह से करोड़पति बन गए थे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि विल स्मिथ के पास कितनी संपत्ति के मालिक है और कैसी जिंदगी जीते हैं।



अरबों की संपत्ति के मालिक हैं विल

रिपोर्ट्स के मुताबिक विल स्मिथ की कुल संपत्ति 350 मिलियन डॉलर (करीब 27 अरब) है। फिल्मों, निवेश और विज्ञापनों के जरिए स्मिथ हर साल करीब 40 मिलियन डॉलर तो कमा ही लेते हैं। कभी-कभी वह साल में 40 मिलियन डॉलर तक भी कमाई कर लेते हैं। जून 2019 और 2020 के बीच विल स्मिथ ने सिर्फ फिल्मों के जरिए करीब 45 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

सोशल मीडिया से भी कमाते हैं करोड़ों

2000 के दशक में अपने करियर के चरम पर विल ने हर फिल्म से करीब 20 से 30 मिलियन डॉलर तक की कमाई की थी। साल 2017 में उन्होंने सिर्फ नेटफ्लिक्स पर अपनी फिल्म ब्राइट के लिए 20 मिलियन डॉलर और इसके सीक्वल के लिए करीब 35 मिलियन डॉलर मिले थे। विल सोशल मीडिया पर भी सुपरस्टार हैं। अब तक इंस्टाग्राम पर उनके 45 मिलियन से ज्यादा, यूट्यूब पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलेवर्स हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी विल की खूब कमाई हो जाती है।

इनके घर के सामने फेल है 7 स्टार होटल

1999 में विल और जैडा ने कैलिफोर्निया के मालिबू और कैलाबास के बीच पहाड़ियों में 100 एकड़ की शानदार प्रॉपर्टी 7.5 मिलियन डॉलर में खरीदी थी। साल 2000 में उन्होंने 20,000 स्क्वायर फुट का घर, कई गेस्ट हाउस, एक निजी झील, अस्तबल, टेनिस कोर्ट और बहुत कुछ खरीदा। उन्होंने 2015 में 10 मिलियन डॉलर में मल्टी-होम प्रॉपर्टी खरीदी। विल के घर में दुनिया की हर सुख सुविधा मौजूद है।

लाखों के पहनते हैं जूते

सितंबर 2021 में विल और जैडा ने कैलिफोर्निया के हिडन हिल्स में 10,400 वर्ग फुट के घर के लिए 11 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए हैं। कुल मिलाकर, स्मिथ के पास दुनिया भर में कम से कम 100 मिलियन डॉलर की अचल संपत्ति है। विल के पास लग्जरी जूतों का भी कलेक्शन है जिसकी कीमत लाखों में है।

विल के पास है 22 पहियों वाली मोटर होम
विल के पास 22 पहियों वाली लग्जरी मोटर होम है। यह अपनी खूबसूरती, सुविधाओं और लग्जरी खूबी के लिए जाना जाता है। यह चलता-फिरता डबल डेकर होम 1200 वर्ग फीट में तैयार किया गया है. इसकी लागत 18.67 करोड़ आई है। अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान विल स्मिथ इसमें ही रहना पसंद करते हैं।

error: Content is protected !!