Womens World Cup: वर्ल्ड कप के दौरान छाईं बुमराह की पत्नी संजना गणेशन, जानें उनके बारे में सबकुछ

महिला विश्व कप 2021 में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन की जीत के बाद भारत की महिला टीम चर्चा में है। इसके साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी चर्चा में हैं। संजना इस विश्व कप में एंकरिंग कर रही हैं और अलग-अलग वजहों से चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी शानदार एंकरिंग का जलवा पहले भी दिख चुका है और महिला विश्व कप में भी यह जारी है। इसके अलावा संजना अपने पहनावे को लेकर भी चर्चा में रही हैं। एक मैच के दौरान उन्होंने यूक्रेन के झंडे से मिलती ड्रेस पहनी थी, जो चर्चा का विषय बनी थी।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

यहां हम बता रहे हैं कि संजना कैसे स्पोर्ट्स एंकर बनी और कब जसप्रीत बुमराह से मिली। इसके बाद दोनों की शादी कैसे हुई।

छह मई 1991 को जन्मी संजना गणेशन की शुरुआती पढ़ाई पुणे के बिशप स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने सिम्बोसिस इंस्टिट्यूट, पुणे से इंजीनियरिंग की है। वो पढ़ने में बहुत तेज थीं और सिम्बोसिस में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद संजना ने आईटी और डिजिटल मार्केटिंग फर्म में नौकरी की। उन्होंने लगभग एक साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

संजना ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया था। वह फेमिना ऑफिशियल गॉरजियस भी रही हैं। एमटीवी स्प्लिट्सविला के सातवें सीजन के दौरान संजना गणेशन ने अश्विन कौल को डेट किया और काफी चर्चा में रही थीं। हालांकि, हाथ की चोट के चलते उन्हें इस शो से बाहर होना पड़ा था।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!