7th Pay Commission: 14 लाख रेलवे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसी महीने मिलेगी मोटी रकम, जनवरी से मार्च तक का एरियर भी होगा ट्रांसफर

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्दी ही मोटी सैलरी मिलने वाली है। केंद्र सरकार सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर चुकी है। यह बदलाव जनवरी 2022 से प्रभावी माना जाएगा। इसे अमल में लाते हुए रेल मंत्रालय ने अपने सभी जोन को कहा है कि वे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े महंगाई भत्ते (DA) का भुगतान करें। साथ ही जनवरी, फरवरी और मार्च के एरियर का भी भुगतान करने को कहा गया है।



 

रेल मंत्रालय के इस फैसले से इंडियन रेलवे के 14 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होने वाला है। उन्हें अब जब अप्रैल की सैलरी मिलेगी तो इसके साथ ही उन्हें अब 34 फीसदी के हिसाब से मंहगाई भत्ता मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि अप्रैल की सैलरी के साथ जनवरी से मार्च तक का एरियर भी इन 14 लाख लोगों को मिलने वाला है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (सातवां वेतन आयोग) जय कुमार जी ने मंगलवार को सभी जोन व उत्पादन इकाइयों को पत्र जारी किया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

 

ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा के हवाले से कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि महंगाई भत्ते का एरियर के साथ भुगतान 30 अप्रैल को किया जाएगा। बकौल मिश्रा, सभी संबंधित यूनिट को उप निदेशक के आदेश की कॉपी मिल गई है। आदेश पर अमल करते हुए अब 31 फीसदी के बजाय 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

 

रेलवे बोर्ड के उप निदेशक की ओर से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि अब रेलवे के कर्मचारियों को 01 जनवरी 2022 से मूल वेतन के 31 फीसदी के बजाय 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए। पत्र में कहा गया है कि रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर में मूल वेतन का मतलब पे मीट्रिक्स में निर्धारित ‘प्राप्त वेतन’ से है। उप निदेशक ने पत्र में ये भी कहा कि महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान मार्च 2022 की सैलरी डिस्बर्स होने से पहले नहीं किया जा सकता है।

error: Content is protected !!