वास्तु शास्त्र के अनुसार इन 3 जानवरों को पालना शुभ माना जाता है, कहते हैं देवी-देवताओं का घर में होता है वास 

घर में जानवर कई लोग पालते हैं और यकीनन जिस जानवर (Animal) को घर लाया जाए उससे प्रेम भी हो जाता है. जानवर होते भी ऐसे प्राणी हैं जो थोड़ी सी भी देखभाल के बदले आपकी तरफ पूरी तरह वफादार हो जाते हैं. घर में क्या बड़े और क्या बच्चे, इन मासूम पालतू जानवरों (Pet Animals) के साथ सभी का मन लग जाता है. वास्तु शास्त्र में भी घर में जानवर पालने का विशेष महत्व माना गया है, इतना ही नहीं ये भी बताया गया है कि कौनसे जानवर घर में रखने शुभ होते हैं.
असल में वास्तु शास्त्र यह निर्धारित करता है कि किस दिशा के मुताबित घर में क्या होना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही वास्तु में इस बात का भी जिक्र है कि मनुष्य और प्रकृति के अन्य प्राणियों के बीच सबसे बेहतर सामंजस्य किनके बीच बैठता है. इसी के आधार पर आइए जानें घर में कौनसे जानवर वास्तु के अनुसार अच्छे माने गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

मछली- मछलियों को घर में रखना सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है. कहते हैं जिस घर में गोल्डन मछली होती है वहां खुशहाली बनी रहती है. वास्तु के अनुसार फिश टैंक को उत्तर-पूर्वी या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए क्योंकि ये दिशाएं नकारात्मकता को दूर रखती हैं.

कुत्ता- घर में कुत्ते को पालतू जानवर के रूप में रखना बेहद आम है. मान्यतानुसार कुत्ते को भगवान कालभैरव का सेवक भी मानते हैं. साथ ही, यह भी कहा जाता है कि कुत्ता पालने से घर में महालक्ष्मी का आगमन होता है और वे घर में निवास करती हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

खरगोश- वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में खरगोश रखने पर नकारात्मक ऊर्जा का क्षय होता है और घर सकारात्मकता से भर जाता है. घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली को बनाए रखने के लिए खरगोश पाला जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. खबर सीजी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!