FIR : जांजगीर. बाइक साइड करने की बात को लेकर मारपीट, 3 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज, कुकर से भी किया है हमला, तफ़्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के कोटेतरा गांव में बाइक साइड करने की बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 325, व 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटेतरा गांव के अनुज राम सिदार और राजा श्रीवास, कोटेतरा गांव के साप्ताहिक बाजार अपनी बाइक से गए हुए थे. यहां बाइक को साइड करने की बात को लेकर कोटेतरा गांव के भीम यादव, बीरबल साहू और फिरत यादव के द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई. कुकर से हमला करने की वजह से पीड़ित को चोट आई है, जिसे जैजैपुर अस्पताल में भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

पुलिस ने आरोपी भीम यादव, बीरबल साहू, फिरत यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!