आलिया – रणबीर के बाद अब जल्द ही शादी करने जा रहे है…मलाइका-अर्जुन, एक्टर ने शादी को लेकर किया… ये अहम खुलासा पढिए

अभी हाल ही में गुजरे कुछ वक्त में हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर और जाने-माने सितारों ने शादियां रचाई है, जिनमें कैटरीना कैफ- विकी कौशल और फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर से लेकर रणबीर कपूर- आलिया भट्ट जैसे सितारों के नाम शामिल हैं|

 



लेकिन, इन सितारों की शादी के बाद अब इंडस्ट्री के एक और पॉपुलर कपल अब अपनी शादी को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं| और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं…

बॉलीवुड के यह पॉपुलर और बेहद चर्चित कपल कोई और नहीं बल्कि, अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, जो बीते काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, और यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में भी नजर आ रहे हैं| जिस वजह से फैंस काफी वक्त से ऐसे कयास लगा रहे हैं कि शायद आने वाले दिनों में यह दोनों एक दूसरे संग शादी करने की प्लानिंग करने वाले हैं|

ऐसे मैं अब अभिनेता अर्जुन कपूर से फेमस वीडियो क्रिएटर डाइट सबा ने इस बारे में सवाल किया है, कि क्या अर्जुन कपूर आने वाले दिनों में अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं? ऐसे में सब्या के इस सवाल पर अब अर्जुन कपूर ने अपना जवाब सामने रखा है, जो अपनी आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं…

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

डाइट सब्या ने अभिनेता अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया पर मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने उनसे सवाल किया था-‘शादी कब?’

ऐसे में सब्या के इस टेक्स्ट पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने काफी एक्साइटमेंट भरी मजेदार प्रतिक्रिया दी है, जिसे डाइट सब्या द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया गया है|

अर्जुन कपूर ने सबसे पहले उनके इस सवाल पर रिप्लाई में हार्ड क्वेश्चन लिखा है, जिसका मतलब है कि अर्जुन कपूर के लिए अभी इस सवाल का जवाब देना शायद मुश्किल है| लेकिन, इसके बाद अर्जुन कपूर ने इस टेक्स्ट के लिए एक दूसरा रिप्लाई भी लिखा है, जिसमें वो लिखते हैं कि-‘सब्या जब भी अपनी पहचान का खुलासा करेंगे, तो वह शादी कर लेंगे…’|

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

अर्जुन कपूर के साथ हुई चैटिंग के स्क्रीनशॉट को सब्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है, और इसके साथ उन्होंने लिखा है- ‘लगता है अर्जुन कपूर कभी भी शादी नहीं करेंगे!’| आगे उन्होंने लिखा है कि कौन से हमेशा प्यार करते रहेंगे, इट्स कूल!

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर बीते साल 2019 में ऑफिशियल तौर पर मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था।

अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, और इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस के साथ यह भी जानकारी शेयर की थी कि वह मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं|

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अक्सर एक-दूसरे के साथ प्यारी और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है, जिनमें इन दोनों के बीच एक बेहद खूबसूरत और प्यारा बॉन्ड नजर आता है| एक लविंग कपल के रूप में ये दोनों फैन्स के बीच भी अक्सर चर्चाओं में रहते है|

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!