KGF Chapter 2 Box Office Collection: केजीएफ 2 की सुनामी में बहा….बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई….बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ा…

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ चैप्टर 2 का तूफान अब सुनामी बन चुका है। ये फिल्म सिनेमा इतिहास में कई ऐसे नए चैप्टर लिख रही है, जिसके आगे निकलना किसी भी दूसरी फिल्म के लिए लगभग नामुमकिन होगा। पहले दो दिन में ही वर्ल्डवाइड 270 करोड़ की कमाई कर लेने वाली ये फिल्म, रविवार तक 500 करोड़ के पार निकलती नजर आ रही है।

 



तो वहीं हिन्दी वर्जन ने लगातार तीसरे दिन भी 40 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर नया रिकॉर्ड बना डाला है। हिन्दी में रिलीज हुई ये पहली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में ही 100 का आंकड़ा पार किया है।

हिन्दी में की धांसू कमाई

कन्नड़ सुपरस्टार यश ने सही मायनों में अपने ‘रॉकिंग’ टाइटल को सही साबित कर दिया है। केजीएफ 2 हर भाषा में अपने कलेक्शन से रॉक कर रही है। तीसरे दिन के बिजनेस की बात करें तो, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 93 करोड़ की कुल कमाई की है। इसके साथ ही इसने हिन्दी में 48 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

‘केजीएफ 2’ का चला जादू

ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो केजीएफ ने तीसरे दिन कन्नड़ में 13.50 करोड़, तेलुगू में 16 करोड़, तमिल में 8 करोड़ और मलयालम में 7 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की तीसरे दिन की नेट कमाई भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 80 करोड़ रुपए के आस-पास रहने का अनुमान है। तो वहीं हिन्दी में नेट कलेक्शन 42 करोड़ रह सकता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

बाहुबली का तोड़ा रिकॉर्ड

बेल्ट में यश, रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म ने कमाई के झंड़े गाड़ दिए हैं। ये तीन दिनों में अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। दो दिनों में ही इने 100 करोड़ का अंकाड़ा पार कर लिया था, और तीसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर 142 करोड़ पहुंच गया है। तो वहीं बाहुबली 2 ने तीन दिन में 128 करोड़ कमाए थे।

बॉक्स ऑफिस पर बनी मील का पत्थर
बता दें कि इससे पहले ‘बाहुबली 2’, ‘दंगल’, ‘संजू’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘वॉर’, ‘सुल्तान’, ‘धूम 3’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘हैपी न्यू ईयर’ ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा पाया था। इस करिश्मे को करने में केजीएफ ने सिर्फ दो दिन लिए।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!