अमेरिका की इस महान ट्रैक एथलीट…. खिलाड़ी का ऐलान, इस सीजन के बाद लेंगी….संन्यास देखिए इस खिलाड़ी का नाम…

वाशिंगटन. अमेरिका के ‘ट्रैक एवं फील्ड’ इतिहास में सबसे ज्यादा ओलंपिक पदक जीतने वाली महिला एथलीट एलिसन फेलिक्स (Allyson Felix) ने कहा कि वह 2022 सत्र के बाद संन्यास ले लेंगी. फेलिक्स ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘यह सीजन समय के लिए नहीं बल्कि यह आनंद लेने के लिए है.’



उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर आप मुझे इस साल ट्रैक पर देखेंगे तो मैं उम्मीद करूंगी कि आपसे एक पल और एक स्मृति साझा करूं.’ फेलिक्स ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 400 मीटर में कांस्य पदक जीतने के बाद चार गुणा 400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. ये दोनों उनके 10वें और 11वें ओलंपिक पदक थे.

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा...

इससे उन्होंने अमेरिका की रिकॉर्ड बुक में कार्ल लुईस को पछाड़ दिया था. वह अब दुनिया में बस फिनलैंड के पावो नुर्मी से एक पदक पीछे हैं जिन्होंने 1920 से 1928 के बीच 12 पदक जीते थे.

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘इस सीजन में मैं महिलाओं और अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए दौडूंगी.’ फेलिक्स के नाम विश्व चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड 13 गोल्ड समेत कुल 18 पदक है

इसे भी पढ़े -  सनराइजर्स के लिए द हंड्रेड में नहीं खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद? बड़ा अपडेट आया सामने

error: Content is protected !!