कड़ी सुरक्षा के बीच… इस दिन…जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें क्या होगा…इस बार अलग जरूर पढिए….

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते दो वर्ष तक बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा बंद रही, जो इस साल 30 जून से 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। अभी से यात्रा के लिए जोरों शोरों से तैयारियां शुरू कर दी गई है। यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार यानी आज शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं।

 



श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीशवार कुमार ने कहा

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीशवार कुमार ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा ‘तीर्थयात्रा 43 दिनों के लिए 30 जून से 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान का उपयोग किया जाएगा। साथ ही टट्टू संचालकों के लिए बीमा कवरेज अवधि बढ़ाकर 1 वर्ष कर दी गई है।’

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

सुरक्षाबलों की होगी तैनाती

2 वर्षों बाद फिर से अमरनाथ यात्रा शुरू होने को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ना तय है। इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी सभी प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही यात्रियों के लिए संचार सुविधाएं भी बेहतर होंगी। विभिन्न सरकारी विभागों और एजेंसियों में तालमेल के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इसके अलावा, अमरनाथ यात्रा के लिये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कुल 110 कंपनियों के 10 हजार सैनिकों को तैनात किए जाने का कयास लगाया गया है

बता दें कि इस बार भोले बाबा के भक्तों के लिए 11 अप्रैल से अमरनाथ की यात्रा का आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। इस बार यात्रा का आयोजन कुल 43 दिनों के लिए किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!