Car Care In summer: तपती गर्मी में भी रखें…. कार का माइलेज मेंटेन, बस करना होगा… ये काम 

नई दिल्ली. भारत में इस समय फ्यूल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिसके वजह से वाहन मालिक गिन-गिन कर अपनी गाड़ियों को घर से बाहर निकाल रहे हैं। वहीं बढ़ती गर्मी के कारण वाहन को पहले की तुलना में थोड़ा कम माइलेज मिलती है। इसलिए, गर्मी के मौसम मे कार के माइलेज को मेंटेन करने के साथ साथ कुछ खास बातों का ध्यान भी रखना चाहिए जिससे गाड़ी आपकी बेहतरीन माइलेज दे सके।

 



कार स्पीड

गाड़ी के स्पीड का असर सीधे माइलेज पर पड़ता है, चाहे वो बरसात, ठंड या गर्मी का मौसम हो। सबसे जरूरी बात ये है कि कार को स्टार्ट करते समय उसे बहुत तेज स्पीड से नहीं उठाना चाहिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें की आरपीएम मीटर 2000 से ऊपर न हो अगर आपका आरपीएम मीटर 2000 से ऊपर जाता है तो आपकी फ्युल इकॉनमी तो कम होगी ही साथ ही आपकी गाड़ी माइलेज भी कम देगी तो अपनी कार को स्टार्ट करते समय उसकी स्पीड को मेंटेन रखना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

कार मेंटेनेंस

गाड़ी की माइलेज को मेंटन करना है या बढ़ाना है तो सबसे पहले आप अपनी गाड़ी की सर्विसिंग तय समय अनुसार करवाएं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि जितना आसान कार को खरीदना होता है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल उसे मेंटेन करना होता है,

इसलिए हमेशा कार की सर्विस टाइम पर करायें साथ ही इंजन ऑयल को बदलवाएं क्योंकि अच्छे माइलेज के लिए अच्छे इंजन ऑयल का होना बहुत जरूरी होता है। इंजन ऑयल डलवाते समय अक्सर वाहन मालिक धोखा खा जाते हैं, इसलिए आप जब भी गाड़ी की सर्विसिंग करवाएं इंजन ऑयल ब्रांड का ही डलवाएं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इन सबके साथ चारों टायर का एयर प्रैशर भी चैक करते रहना चाहिये कोशिश करें गर्मियों के मौसम में अपनी कार में नाइट्रोजन ही डलवाएं।

क्रूज़ कंट्रोल फीचर का करें इस्तेमाल

गाड़ी चलाते समय बार बार गियर चेंज करने के कारण गाड़ी के फ्युल इकॉनमी पर गलत असर डालता है, तो बिना जरूरत के गियर बार बार बदलने से बचना चाहिए साथ ही आप जब भी 4 या 5 गियर मे गाड़ी चलाएं तो कोशिश करें कि उसे एक सी स्पीड मेंटेन करे जिससे आपकी गाड़ी अच्छा माइलेज दे।

अगर आप हाइवे पर चल रहे हैं और आपकी कार में क्रूज़ कंट्रोल जैसा फीचर है तो आप उसे एक्टिवेट कर के अपना माइलेज मेंटेन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!