सुकन्या समृद्धि योजना में हुए….बड़े बदलाव, इन्वेस्ट करने से पहले जानना है…बेहद जरूरी

वैसे देश में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं हैं, लेकिन जिस स्‍कीम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उस स्‍कीम का नाम है सुकन्‍या समृद्धि योजना। इस योजना में निवेश करने से आपकी बेटी की पढाई से लेकर शादी तक के तमाम खर्चे पूरे हो सकते हैं। इस योजना में 7.6 फीसदी का सालाना ब्‍याज मिलता है।

 



इस योजना में पोस्ट ऑफिस या बैंक में निवेश किया जा सकता है। इस योजना के माध्‍यम से आपको इनकम टैक्‍स नियमों के तहत 1.5 लाख रुपए तक की टैक्‍स छूट मिलती है। लेकिन हाल ही में सरकार ने इस योजना में कई बदलाव किए हैं जो आपको जनना बेहतद

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

अभी तक सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट बेटी की मृत्यु या रहने का पता बदलने पर बंद किया जा सकता था। लेकिन अब इस योजना में अकाउंट होल्डर की जानलेवा बीमारी को भी शामिल किया गया है। जिसके होने पर आप इस अकाउंट को बंद कर सकते हैं। इसके अलावा अभिभावक की मृत्यु होने पर भी समय से पहले अकाउंट बंद किया जा सकता है।

पहले दो बेटियों के अकाउंट पर इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूट मिलती थी। लेकिन अब तीसरी बेटी के जन्म और उसके नाम पर किए गए निवेश में भी इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत छूट प्राप्त की जा सकती है। वहीं जुड़वां बेटियां होती है तो उन दोनों के लिए भी अकाउंट खोलने का प्रावधान रखा गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

अभी तक बेटी की उम्र 10 साल पूरी होने पर वह अपने अकाउंट को ऑपरेट कर सकती थी। लेकिन अब सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट को बेटी की उम्र 18 साल पूरी होने पर ही ऑपरेट करने का अधिकार मिलेगा। इससे पहले बेटी के अभिभावक इस अकाउंट को ऑपरेट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!