बेलादुला गांव में सोलर हाईमास्ट लाइट लगेगी, जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने किया भूमिपूजन

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के बेलादुला गांव में 4 लाख 85 हजार रुपये की लागत से सोलर हाईमास्ट लाइट लगेगी. आज इसका भूमिपूजन जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने किया.

 



यहां विधायक केशव चन्द्रा ने कहा कि गांवों में भी दूधिया रौशनी फैले और गांव जगमग हो, इस उद्देश्य से गांवों में सोलर हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही है. जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में इसकी स्वीकृति मिली है. बेलादुला गांव के रामपुर चौक में भी सोलर हाइमास्ट लाइट लगेगी, जिसका आज भूमिपूजन किया गया. इसके निर्माण के बाद बेलादुला गांव भी दूधिया रौशनी से जगमग होगी और ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!