नमाज के दौरान मस्जिद में बड़ा धमाका, 33 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) में एक बार फिर जुमे की नमाज के दौरान आतंकियों ने खून की होली खेली है। उत्तरी अफगानिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान हुए एक मस्जिद में विस्फोट (blast in mosque) में 33 लोगों की मौत हो गई है। बम विस्फोट में 50 के आसपास लोग घायल भी हैं। तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि इस्लामिक स्टेट द्वारा दो अलग अलग घातक हमलों के दावे के एक दिन बाद यह विस्फोट हुआ है।

 



 

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने ट्वीट किया कि उत्तरी प्रांत कुंदुज की एक मस्जिद में हुए विस्फोट में मारे गए 33 लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “हम इस अपराध की निंदा करते हैं… और शोक संतप्त लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटोज को तुरंत सत्यापित नहीं किया जा सका है। तमाम फोटोज में कुंदुज शहर के उत्तर में सूफियों के साथ लोकप्रिय मावलवी सिकंदर मस्जिद की दीवारों को विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त दिखाया गया है। शवों के जगह-जगह चिथड़े व लोथड़े दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

मस्जिद के पास एक दुकान के मालिक मोहम्मद एसाह ने कहा, “मस्जिद का नजारा भयावह था। मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ने वाले सभी लोग या तो घायल हो गए या मारे गए।” स्थानीय जिला अस्पताल की एक नर्स ने फोन पर एएफपी को बताया कि विस्फोट में 30 से 40 लोगों के हताहत हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!