Jaijaipur : आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का आयोजन, जैजैपुर के अस्पताल में हुआ, विधायक केशव चंद्रा हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. यहाँ जैजैपुर के विधायक केशव चंद्रा भी पहुँचे हुए थे. यहां आयुष्मान कार्ड और डिजिटल कार्ड बनाया गया, वहीं यहाँ अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए जैजैपुर ब्लॉक के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुँचे थे.

 



यहाँ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सकीय सलाह दी गई, वहीं नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

आयुष्मान हेल्थ मेला में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के द्वारा लोगों की जाँच की गई. पहले मरीजों का पंजीयन किया गया, फिर परेशानी से संबंधित स्टॉल में जाकर लोगों ने इलाज कराया. आयुष्मान स्वास्थ्य मेला के आयोजन में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुँचे और उनमें काफी उत्साह दिखा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!