छत्तीसगढ़: स्काईवॉक पर चढ़े शख्स ने मचाया हंगामा, फिर देखते ही देखते लगा दी छलांग, मचा हड़कंप

रायपुर: Man jumped from the skywalk in raipur :: राजधानी में निर्माणाधीन स्काईवॉक से छलांग लगाने का एक और मामला सामने आया है। मेकाहारा अस्पताल के पास स्काईवॉक पर चढ़े शख्स ने पहले SSP को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। इसके बाद दमकल की टीम के पहुंचने के बाद स्काईवॉक से छलांग लगा दी।

 



 

जानकारी के अनुसार युवक की तबीयत पहले से खराब थी, वहीं ठीक से इलाज नहीं करने की शिकायत को लेकर स्काईवॉक पर चढ़ गया। इसके बाद शख्स ने SSP को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। इस बीच बचाव के लिए जब दमकल के कर्मी मौके पहुंचे तो शख्स ने कूदने की बात कहकर SSP को बुलाने की मांग की।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

इस बीच फायर ब्रिगेड के कर्मचारियो को ऊपर चढ़ता देख युवक ने ऊंचाई से कूद गया। उसे गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। इस बीच स्काईवॉक पर चढ़े शख्स की हरकत से ट्राफिक बुरी तरह से प्रभावित हो गया। हालांकि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात को क्लीयर किया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

पहले भी हो चुका
निर्माणाधीन स्काईवॉक से शख्स से छलांग लगाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लाल गंगा शापिंग मॉल के पास भी एक शख्स ने स्काईवॉक से कूदने की कोशिश की थी। कांस्टेबल की सूब-बूझ से युव को उतार लिया गया था।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!