Complaint Against Sarpanch : महिला सरपंच पर आर्थिक अनियमितता करने का आरोप, शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे अफसर, फिर ये हुआ… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर ब्लॉक के ठठारी गांव में 14 वें और 15 वें वित्त की राशि लाखों रुपये गबन करने का आरोप सरपंच पर लगा है. आरोप है कि सरपंच ने अपने पति के एकाउंट में रुपये डलवाए हैं. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी, जिसके बाद सक्ती एसडीएम ने जांच टीम गठित की थी.

 



निर्देश के बाद तहसीलदार, जनपद सीईओ और करारोपण अधिकारी ठठारी गांव पहुंचे. यहां सचिव ने ऑडिट के लिए बाहर होने की बात कहते मोहलत मांग ली. अब ठठारी सरपंच के द्वारा आर्थिक अनियमितता करने की शिकायत की जांच 7 अप्रेल को होगी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

आपको बता दें, ग्रामीणों की शिकायत पर पहले ना कोई जांच हुई थी और ना कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. अब जांच शुरू हुई है तो मामले में पेंच फंसाकर जांच प्रक्रिया को टाला जा रहा है. अब देखना होगा, इस बार की गई निर्धारित तिथि पर जांच पूरी होती है कि नहीं ?

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!