दिव्यांका त्रिपाठी बनने वाली थीं दया बेन, जानिए किस वजह से एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था यह एपिक रोल?

कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से प्रसारित हो रहा है. इतने सालों के दौरान इस टीवी सीरियल ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं, सीरियल में कई स्टार्स जुड़े वहीं, कई स्थापित कलाकारों ने इस दौरान इस सीरियल को अलविदा भी कह दिया था. ऐसा ही एक किरदार है ‘दया बेन’ का जिसे एक्ट्रेस दिशा वकानी निभाती थीं. आपको बता दें कि दिशा द्वारा निभाया गया दया बेन का किरदार दर्शकों के बीच ख़ासा फेमस है लेकिन साल 2017 में एक्ट्रेस ने सीरियल से मैटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद से आज तक उन्होंने सीरयल में वापसी ही नहीं की है.

 



इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

ख़बरों की मानें तो सीरियल के मेकर्स द्वारा कई बार यह कोशिश की गई कि दिशा कमबैक कर लें लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. इस बीच ऐसी ख़बरें भी आईं कि सीरियल के मेकर्स द्वारा टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को दया बेन के किरदार के लिए अप्रोच किया जा रहा है हालांकि, बाद में पता चला कि दिव्यांका ने भी दया बेन का किरदार निभाने से मना कर दिया था. असल में दिव्यांका नहीं चाहती थीं कि पहले से ही किसी कलाकार द्वारा स्थापित किरदार को वे निभाएं साथ ही एक्ट्रेस का पूरा जोर ऐसे किरदार को निभाने पर था जो कि फ्रेश हो.
बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल के मेकर्स का कहना है कि वे चाहते हैं कि दिशा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कमबैक कर लें लेकिन यदि वे नहीं आती हैं तो सीरियल नई दया बेन के साथ ही आगे बढ़ेगा.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!