पांच लोगों ने मिलकर लूट ली आदिवासी लड़की की इज्जत, मेले से लौट रही थी पीड़िता

शांतिनिकेतन: Ganrape with Tribe Girl पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के एक गांव में मेले से लौटकर आ रही एक आदिवासी लड़की के साथ कम से कम पांच लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

 



 

Ganrape with Tribe Girl एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को शांतिनिकेतन थानाक्षेत्र में जब यह किशोरी एवं उसका प्रेमी शांतिनिकेतन के आदित्यपुर में चरक मेले से लौट रहे थे, तब उसके साथ यह वारदात हुई।

 

उन्होंने बताया कि पांच व्यक्तियों ने उसके पुरूष मित्र के साथ मारपीट की एवं वे उस किशोरी को एक नदी के तट पर ले गये जहां बारी-बारी से उन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि किशोरी का बोलापुर उपसंभागीय अस्पताल में इलाज चल रहा है एवं पुलिस ने आरोपियों का रेखाचित्र तैयार करने में उसकी मदद मांगी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया ऐसा जान पड़ता है कि आरोपी बीरभूम के बाहर के थे और वे गांव में मेला देखने आये थे। घटनास्थल से सबूत एकत्र किये जा रहे हैं। ’’ त्रिपाठी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ शांतिनिकेतन के एक गांव में स्थित लड़की के घर गये।

error: Content is protected !!