‘समर्थन मूल्य बढ़ा, तो अगले साल 2800 रुपए प्रति क्विंटल देंगे धान का दाम’

बिलासपुर: यहां पर राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला के समापन पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने पूर्व की बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला । उन्होंने आरोप लगाया कि 15 साल में बीजेपी सरकार ने किसान मेला आयोजित नहीं किया। CM भूपेश की सोच थी कि बिलासपुर में किसान मेला आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि जांजगीर 95% और बिलासपुर 80% सिंचाई वाला क्षेत्र बन गया है। आसपास के जिलों को इससे सीधा फायदा होगा। किसानों को इस साल 2540, 2560 धान का प्रति क्विंटल देंगे। यदि समर्थन मूल्य बढ़ा, तो अगले साल धान का कीमत 2800 रुपए दिया जाएगा।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

वहीं सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 साल भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कुछ नहीं सोचा। उनके शासनकाल में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की। कितने किसान भूख से मरे।

 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसानों के सिर से ऋण का बोझ उतरा। तीन साल में किसान, मजदूर, आदिवासी, गौ पालक सबके जेब में पैसा डाला। इसका सबसे बड़ा असर ये है कि छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा। सीएन ने कहा कि किसान मेले से किसान उन्नत कृषि की तरफ बढ़ेंगे। लाभान्वित होंगे । बिलासपुर में राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला के समापन पर उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वर्मी कंपोस्ट किसान ज्यादा से ज्यादा बनाएं। हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ समृद्ध बने।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!