Free Smartphone: Jio का सुनहरा ऑफर! मुफ्त में मिल रहा 4G स्मार्टफोन, यहां जानें कैसे

आज हम जियो (Jio) के एक ऐसे प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं जिसमें आपको कम कीमत में डेटा और कॉलिंग के बेनिफिट्स तो मिल ही रहे हैं, लेकिन साथ में एक फ्री 4G स्मार्टफोन भी दिया जा रहा है. आइए पूरे दो साल की वैलिडिटी वाले इस प्लान के बारे में सब कुछ जानते हैं.

 



 

Free Jio Phone 4G with Rs 1499 Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान्स लेकर आता है. कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स की अपनी इस कोशिश को एक कदम आगे बढ़ाते हुए जियो एक ऐसा प्लान लेकर आया है जिसमें मिलने वाले फायदों ने यूजर्स और बाकी टेलीकॉम कंपनियों को हैरान कर दिया है. जियो अपने इस प्लान में कम कीमत में डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ एक 4G स्मार्टफोन भी मुफ्त में दे रहा है. आइए जियो के इस प्लान के बारे में जानते हैं..

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

Jio के इस Plan का नहीं है कोई मुकाबला
आज के समय में एयरटेल (Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) या बीएसएनएल (BSNL), कोई भी अपने यूजर्स को ऐसा प्लान नहीं ऑफर करता है, जिसकी वैलिडिटी दो सालों की हो. जियो के इस प्लान का कोई मुकाबला नहीं है क्योंकि इतनी वैलिडिटी के साथ इस प्लान में डेटा और कई सारे बेनिफिट्स के साथ 4G सेवाओं वाला स्मार्टफोन भी फ्री में दिया जा रहा है.

 

Jio का जबरदस्त Plan
जियो के जिस प्लान की बात हम कर रहे हैं, उसकी कीमत 1,499 रुपये है और ये दो साल की वैलिडिटी के साथ आता है. 1,499 रुपये के बदले में जियो इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल मिलाकर 24GB हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा देता है. सभी जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के साथ इस प्लान में एक 4G Smartphone भी फ्री में दिया जा रहा है. आइए जानते हैं कि यहां किस स्मार्टफोन की बात हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

Free में मिल रहा है 4G स्मार्टफोन
इस प्लान में हम जिस 4G स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, वो Jio Phone 4G है. 2,999 रुपये की कीमत वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.4-इंच के QVGA डिस्प्ले, 1,500mAh की बैटरी और 9 घंटों तक का टॉक टाइम, एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक का स्टोरेज और 0.3MP का फ्रंट और 0.3MP का रीयर कैमरे जैसे फीचर्स से लैस है. इस स्मार्टफोन में आपको एक वॉयस असिस्टेन्ट सपोर्ट भी मिलेगा और अंग्रेजी समेत ये 18 भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!