खैरागढ़ का रण: रिकॉर्ड जीत की ओर कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा, तीसरे राउंड में 3704 मतों से आगे

राजनांदगांव: khairagarh live Election Results 2022 :   छत्तीसगढ़ के एक मात्र विधानसभा सीट में हुए उपचुनाव के वोटिंग की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। अभी तक तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जिसमें कांग्रेस बड़ी जीत की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रही है।

 



 

तीसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 3704 मतों से आगे चल रही है। बता दें कि उपचुनाव में 77.84% मतदान हुआ है। बता दें कि राजनांदगांव जिले के बीज निगम परिसर स्थित हॉल में मतगणना हो रही है। हॉल में कुल 14 टेबल लगाए गए, जिनपर तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के कुल 21 राउंड होंगे। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर बाद परिणाम सामने आ जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : जिला अस्पताल में डीजल खपत के मामले ने तूल पकड़ा, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप के बयान के बाद सियासत तेज, BJP ने 3 दिनों में माफी नहीं मांगने पर आंदोलन करने की बात कही तो विधायक ने फिर कहा, 'वे अपने बयान पर अडिग हैं, जांच करा लें, दूध का दूध और पानी हो जाएगा'

Khairagarh live Election Results 2022 :  खैरागढ़ में जब से उपचुनाव का ऐलान हुआ। तब से सियासी संग्राम पूरे जोरों पर रहा। आज इस संग्राम के नतीजे की बारी है। आज खैरागढ़ के रण का रिजल्ट आने वाला है। आज तय हो जाएगा कि किस सियासी दल की मेहनत रंग लाई है, और किसे हार मिली है, ये भी कहें तो गलत नहीं होगा कि आज मिशन 2023 के ट्रेलर का नतीजा आएगा। नतीजे से ये भी जानने को मिलेगा कि पिछली बार सत्ता परिवर्तन के बाद इस बार जनता के मन में क्या है। दोपहर बात पता चल जाएगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!