सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, डीए के बाद अब इन तीन भत्ते में हो सकती है बढ़ोत्तरी

नई दिल्लीः 7th Pay Commission latest update देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी हैं। महंगाई भत्ते के बाद अब तीन और भत्ते में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर केंद्र सरकार द्वारा इस पर न‍िर्णय ल‍िया जाता है तो कर्मचार‍ियों की सैलरी में और इजाफा हो जाएगा।

 



 

 

7th Pay Commission latest update इससे पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए डीए को 31 प्रत‍िशत से बढ़ाकर 34 फीसदी कर द‍िया था। इसके बाद व‍ित्‍त मंत्रालय ने बढ़े हुए डीए का एर‍ियर जनवरी से देने का ऐलान क‍िया। हालांक‍ि कर्मचारी 18 महीने का एर‍ियर म‍िलने की उम्‍मीद कर रहे थे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

एचआरए में बढ़ोतरी संभव
जानकारों का कहना है क‍ि महंगाई भत्‍ता बढ़ने के बाद हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बढ़ोतरी का रास्‍ता साफ हो गया है। सरकार की तरफ से यद‍ि एचआरए बढ़ाने का फैसला क‍िया जाता है तो इसका फायदा 50 लाख केंद्रीय कर्मचार‍ियों को म‍िलेगा।

 

स‍िटी अलाउंस और टीए भी बढ़ेगा!
महंगाई भत्‍ता के साथ सरकार की तरफ से यद‍ि एचआरए बढ़ाया जाता है तो इसका असर स‍िटी अलाउंस (City Allowance) और ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) पर भी पड़ेगा। दरअसल डीए बढ़ने से इन दोनों भत्‍तों के बढ़ने की उम्‍मीद बढ़ गई है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

टीए और सीए में बढ़ोतरी
महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद अब कर्मचारियों के ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) और सिटी अलाउंस (City Allowance) में भी बढ़ोतरी होगी। दरअसल डीए बढ़ोतरी के बाद टीए और सीए में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!